लखनऊ पुलिस ने अपहृत दो बालकों को 24 घंटे के बाद बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

Ads

लखनऊ पुलिस ने अपहृत दो बालकों को 24 घंटे के बाद बरामद किया, आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 13, 2025 / 12:29 AM IST,
    Updated On - September 13, 2025 / 12:29 AM IST

लखनऊ, 12 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र से अपहृत 10 और 12 साल के दो बालकों को 24 घंटे बाद ही पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार इस मामले में 19 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 10 और 12 के दोनों बच्चों के बृहस्पतिवार रात वापस न लौटने पर उनके परिवारों ने उनके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। परिजनों ने शुक्रवार सुबह एक टेक्स्ट मैसेज मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया, जिसमें प्रत्येक बच्चे के लिए 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

थाना प्रभारी (एसएचओ) सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक व्यक्ति लड़कों को साइकिल पर ले जाता हुआ दिखाई दे रहा था।

उन्होंने बताया कि संदिग्ध की पहचान कर ली गयी जिसका ठिकाना लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ निकला।

एसएचओ ने कहा,‘‘एक विशेष टीम भेजी गई जिसने लड़कों को बचाया और संदिग्ध विजय शर्मा (19) को गिरफ्तार कर लिया।’’

सीतापुर निवासी विजय शर्मा घटना के समय लखनऊ के पटेल नगर में रह रहा था। पुलिस अग्रिम कानूनी कार्यवाही कर रही है।

भाषा चंदन आनन्द राजकुमार

राजकुमार