(Stock Market Today 04 Aug 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Stock Market Today 04 Aug 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआत हल्की नरमी के (Stock Market Today) साथ हो सकती है। सुबह साढ़े सात बजे गिफ्ट निफ्टी 0.07% की गिरावट के साथ 24,647 पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि बाजार के लिए कुछ सकारात्मक संकेत भी हैं। पहली तिमाही (Q1) के अच्छे नतीजे, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की धारणा से सेंटीमेंट बेहतर हो सकता है। अब निवेशकों की नजर आरबीआई की मौद्रिक नीति बैठक, यूएस-ईरान से जुड़ी घटनाओं, कच्चे तेल का हाल और जारी अर्निंग्स सीजन पर रहेगी।
आज कई बड़ी कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे पेश करेंगी, जिससे उनके शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। नतीजे जारी करने वाली कंपनियों में नायका (FSN ई-कॉमर्स), भारती एयरटेल, भारती हेक्साकॉम, एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स, इमामी, ONGC, गोदरेज प्रॉपर्टीज, ग्रेफाइट इंडिया, ग्रीव्स कॉटन, कल्याण ज्वैलर्स, मैरिको, MCX, मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज, PNB हाउसिंग फाइनेंस और यूनाइटेड ब्रेवरीज शामिल हैं। इन कंपनियों के प्रदर्शन के आधार पर बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है।
टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग का मुनाफा करीब 67% बढ़कर 50 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में गिरावट दर्ज हुई। SBI फंड्स मैनेजमेंट का मुनाफा 880 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 1,152 करोड़ रुपये रहा। कल्पतरु का घाटा घटा है, जबकि रेवेन्यू में बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर टोरेंट पावर का मुनाफा घटा लेकिन आय में हल्की बढ़त रही। ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का मुनाफा 159% उछला, जबकि IREDA का मुनाफा 37% बढ़ा। DLF का मुनाफा बढ़ा, लेकिन रेवेन्यू में बड़ी गिरावट आई। वहीं DOMS इंडस्ट्रीज का मुनाफा कम हुआ, हालांकि कंपनी की आय बढ़ी है।
आज कुछ बड़ी ब्लॉक डील्स और ऑफर फॉर सेल (OFS) भी निवेशकों के रडार पर रहेंगे। Peak XV Partners और Elevation Capital, Meesho में 2.3% हिस्सेदारी बेच सकते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,900 करोड़ रुपये है। वहीं SAIF Partners, Paytm में 2.3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में है और इस डील का आकार करीब 2,002 करोड़ रुपये बताया गया है। इन डील का असर संबंधित शेयरों (Stock Market Today) पर देखने को मिल सकता है।
सरकार ने LIC में 6.5% तक हिस्सेदारी बेचने के लिए 4 और 5 अगस्त को OFS लाने की घोषणा की है। बेस ऑफर के तहत 2.5% हिस्सेदारी बेची जाएगी, जबकि ग्रीन-शू विकल्प के जरिए अतिरिक्त 4% हिस्सेदारी भी उपलब्ध होगी। फ्लोर प्राइस 382 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इसके साथ ही RBI की मौद्रिक नीति बैठक के फैसले और वैश्विक संकेत आज बाजार की दिशा (Stock Market Today) तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।