Lucknow Son Killed Father: बेटा निकला जल्लाद! अपने ही पिता का कर दिया ये हाल, देखकर कर पुलिस की भी फटी रह गई आंखें

Ads

Lucknow Son Killed Father: बेटा निकला जल्लाद! अपने ही पिता का कर दिया ये हाल, देखकर कर पुलिस की भी फटी रह गई आंखें

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 09:54 AM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 10:01 AM IST

Lucknow Son Killed Father | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की
  • शव के टुकड़े कर छिपाया
  • आरोपी अक्षत सिंह (19) को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ: Lucknow Son Killed Father उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना इलाके में कथित तौर पर एक युवक ने गुस्से में आकर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और घटना को छिपाने के लिए शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। मध्य क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि मृतक की पहचान मानवेंद्र सिंह (50) के रूप में हुई है, जिनकी हत्या उनके बेटे अक्षत सिंह (19) ने की थी।

Lucknow Murder News विक्रांत वीर ने बताया कि आशियाना पुलिस थाना में दर्ज मानवेंद्र सिंह के लापता होने के मामले की जांच के तहत पुलिस ने अक्षत प्रताप सिंह से गहन पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपी ने स्वीकार किया कि 20 फरवरी को लगभग सुबह 4:30 बजे पिता और पुत्र के बीच किसी बात पर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने अपने पिता को गोली मार दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद, सबूत छिपाने के लिए, आरोपी ने मृतक के शरीर को तीसरी मंजिल से नीचे लाकर भूतल के एक खाली कमरे में रख दिया। ऐसा आरोप है कि शरीर के अंगों को काटकर फेंक दिया गया और शेष धड़ को एक ड्रम में छिपा दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की गहन जांच कर सबूत जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-

हत्या कब और कहां हुई?

20 फरवरी की सुबह लगभग 4:30 बजे, लखनऊ के आशियाना थाना इलाके में।

मृतक और आरोपी कौन हैं?

मृतक मानवेंद्र सिंह (50) और आरोपी उनका बेटा अक्षत सिंह (19) है।

हत्या का कारण क्या बताया जा रहा है?

पिता-पुत्र के बीच विवाद के बाद गुस्से में आकर बेटे ने गोली मार दी।