उप्र : लखनऊ में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
उप्र : लखनऊ में एक महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
लखनऊ, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, अयान खान अपनी मां नूरी खान के साथ सुबह करीब 7.15 बजे मदेगंज पुलिस थाना आया और शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी अलीशा खान ने सुबह चार से साढ़े चार बजे के बीच खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि वह मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
भाषा
राजेंद्र, रवि कांत रवि कांत

Facebook


