Electricity Bill Solution Camp: बिजली बिल से हैं परेशान…यहां मिलेगा सभी समस्याओं का समाधान, आज से एक महीने तक लगेगा कैंप, अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद

Ads

Electricity Bill Solution Camp: बिजली बिल से हैं परेशान...यहां मिलेगा सभी समस्याओं का समाधान, आज से एक महीने तक लगेगा कैंप, अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद

  •  
  • Publish Date - August 1, 2026 / 03:09 PM IST,
    Updated On - August 1, 2026 / 03:51 PM IST

Electricity Bill Solution Camp: बिजली बिल से हैं परेशान...यहां मिलेगा सभी समस्याओं का समाधान, आज से एक महीने तक लगेगा कैंप, अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद / Image: AI generated

HIGHLIGHTS
  • 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बिजली बिल और अन्य समस्याओं के लिए विशेष समाधान शिविर
  • समाधान की जानकारी SMS/WhatsApp के जरिए दी जाएगी
  • सभी शिविरों में बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे

लखनऊ: Electricity Bill Solution Camp आम जनता बिजली विभाग की सुविधाओं को लेकर बेहद परेशान है। कोई भारी बिजली का बिल को लेकर परेशान है तो कई मीटर, टैरिफ, मोबाइल नंबर को लेकर हलाकान है। ऐसे में जनता की समस्याओं को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आज यानि 1 अगस्त से 31 अगस्त तक समाधान कैंप लगाने का फैसला किया है। कैंप लगाने संबंधी आदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी नितीश कुमार ने जारी किए हैं।

बिजली संबंधि समस्याओं को लेकर लगेगा कैंप

Electricity Bill Solution Camp नितीश कुमार के मुताबिक इस अभियान के लिए अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी बनाया गया है। समस्याओं के समाधान का उत्तरदायित्व डिस्कॉम स्तर पर निदेशक (वाणिज्य) और पावर कॉरपोरेशन के स्तर पर निदेशक (वाणिज्य) को दिया गया है। कैंप में आने वाले सभी उपभोक्ताओं की शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि कैंप में मिलने वाली हर शिकायत को 1912 हेल्पलाइन पर पंजीकृत किया जाएगा और शिकायतकर्ता का सही विवरण दर्ज किया जाएगा।

बिजली बिल से जुड़ी समस्याओं का मिलेगा समाधान

बताया जा रहा है कि समस्या का समाधान होने के बाद उपभोक्ता को मोबाइल नंबर पर मैसेज या वॉट्सएप करके इसकी जानकारी दी जाएगी। समाधान के बाद उपभोक्ताओं से 1912 से संपर्क करके फीडबैक लेने के भी निर्देश दिए गए हैं। नितीश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को कैंप में जाए बिना यानी, 1912 या वॉट्सएप चैटबॉट का इस्तेमाल करके शिकायत दर्ज करवाने की भी सुविधा दी जाएगी।

अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश

बिल संशोधन से संबंधित मामलों में बिल रिवीजन इन्फॉर्मेशन मेमो (बीआरआईएम) के माध्यम से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा बिल संशोधन की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की लिए किया जा रहा है। कैंप में अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व सहायक अभियंता सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का फौरन समाधान हो सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं के बैठने और पेयजल आदि की समुचित व्यवस्था रखें। कैंप में पर्याप्त लैपटॉप व अन्य उपकरण रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को समय से दर्ज करके उनका समाधान करवाया जा सके।

हर दिन होगी कैंप के काम की समीक्षा

हर दिन शाम को कैंप में आई शिकायतों और उनके समाधान की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश स्तर पर भी कैंपों की प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी। हर डिस्कॉम में लगे कैंपों में मिली शिकायतों और उनमें से समाधान हो चुके मामलों की जानकारी मुख्यालय को हर दिन उपलब्ध करवाई जाएगी। लोगों को बिजली बिल से जुड़ी हर समस्या का समाधान देने की कोशिश की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

बिजली समाधान शिविर कब तक लगाए जाएंगे?

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 1 अगस्त से 31 अगस्त तक विशेष समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे।

समाधान शिविर में किन समस्याओं का समाधान होगा?

शिविर में बिजली बिल संशोधन, गलत बिल, मीटर संबंधी शिकायतें, टैरिफ, मोबाइल नंबर अपडेट और अन्य बिजली उपभोक्ता सेवाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

क्या बिना शिविर में जाए भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है?

हां। उपभोक्ता 1912 हेल्पलाइन या WhatsApp चैटबॉट के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत का स्टेटस कैसे पता चलेगा?

समस्या का समाधान होने के बाद उपभोक्ता को SMS या WhatsApp के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके बाद 1912 हेल्पलाइन से फीडबैक भी लिया जाएगा।

समाधान शिविर में कौन-कौन अधिकारी मौजूद रहेंगे?

शिविर में अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहेंगे ताकि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा सके।