Lola Kayumova Arrested Sex Racket: सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड राजधानी से गिरफ्तार.. इन देशों से करती थी लड़कियों के सप्लाई, जवान दिखने इन अंगो की कराई थी सर्जरी..

Ads

लखनऊ में विदेशी महिलाओं की कथित तस्करी और सेक्स रैकेट से जुड़े मामले में उज़्बेकिस्तान की लोला कायूमोवा जांच के केंद्र में है।

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 01:22 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 01:25 PM IST

Lola Kayumova Arrested Sex Racket || Image- News Leader file

HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में विदेशी सेक्स ट्रैफिकिंग नेटवर्क का खुलासा
  • लोला पर उज़्बेक महिलाओं को लाने का आरोप
  • पहचान बदलने के लिए सर्जरी की जांच

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विदेशी महिलाओं से जुड़े एक हाई प्रोफ़ाइल सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। (Lola Kayumova Arrested Sex Racket) पुलिस ने उज्बेकिस्तान की रहने वाली लोला कायुमोवा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसियों को शक है कि वह लंबे समय से विदेशी महिलाओं को अवैध तरीके से लखनऊ लाकर देह व्यापार के नेटवर्क से जोड़ रही थी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

एक साल से थी तलाश, अब गिरफ्तार

अधिकारियों के अनुसार, पुलिस करीब एक साल से लोला कायुमोवा की तलाश कर रही थी। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने उसे हिरासत में लेने के बाद पुलिस को सौंप दिया। कई घंटे की पूछताछ के बाद जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।

पुलिस का आरोप है कि लोला उज्बेकिस्तान और नेपाल से महिलाओं को अवैध तरीके से लखनऊ लाती थी। (Lola Kayumova Arrested Sex Racket) जांच में यह भी सामने आया है कि महिलाओं की पहचान और हुलिया बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी कराई जाती थी। पुलिस को शक है कि इस काम में एक डॉक्टर की भूमिका भी हो सकती है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

होलिडा और निलोफर हुए थे गिरफ्तार

जांच एजेंसियों के मुताबिक, कथित तौर पर हुलिया बदलने के बाद महिलाओं को लखनऊ के पॉश इलाकों में स्थित फ्लैटों में रखा जाता था। पुलिस का दावा है कि इसके बाद उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर किया जाता था। इस मामले की जांच जून 2025 में शुरू हुई थी। उस समय विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय की टीम ने लखनऊ के एक अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। यहां से होलिडा और निलोफर नाम की दो विदेशी महिलाओं को पकड़ा गया था। जांच में दोनों के लोला कायुमोवा से कथित संबंध सामने आए थे।

गुपचुप तरीके से कर ली थे शादी

जांच एजेंसियों को यह जानकारी भी मिली है कि उज्बेकिस्तान में लोला के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था। (Lola Kayumova Arrested Sex Racket) पुलिस के अनुसार, उसने लखनऊ में गुपचुप तरीके से शादी की और इसके बाद भी शहर में अवैध रूप से रहती रही।

इन्हें भी पढ़ें:

पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत 20 नवंबर को सुनाएगी सजा

मुंबई के कुर्ला इलाके में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत की आशंका, कई अन्य फंसे

जिम्बाब्वे की करिबा झील में नौका पलटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 27 लापता

संवैधानिक दायरे में होने पर ही आरक्षण संबंधी मांगों पर कदम उठाएगी सरकार: फडणवीस

विशाखापत्तनम बंदरगाह पर 334.89 करोड़ रुपये के फ्लाईओवर को मंज़ूरी

Q1. लोला कायूमोवा कौन है?

लोला कायूमोवा उज़्बेकिस्तान की नागरिक है, जिस पर लखनऊ में मानव तस्करी के आरोपों की जांच हुई।

Q2. पुलिस के अनुसार महिलाओं को कहां से लाया गया?

जांच में उज़्बेकिस्तान से महिलाओं को नेपाल के रास्ते भारत लाने के आरोप सामने आए।

Q3. सर्जरी को लेकर पुलिस की जांच क्या है?

पुलिस ने महिलाओं की पहचान और रूप बदलने के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराए जाने की जांच की है।