Lucknow hospital OT Rape Case : इलाज के नाम पर डॉक्टर ने की मर्यादा तार-तार! इंजेक्शन देकर पीड़िता को किया बेसुध, रोते हुए बाहर निकली छात्रा तो खुला खौफनाक राज

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक छात्रा से ऑपरेशन थिएटर में कथित दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Lucknow hospital OT Rape Case : इलाज के नाम पर डॉक्टर ने की मर्यादा तार-तार! इंजेक्शन देकर पीड़िता को किया बेसुध, रोते हुए बाहर निकली छात्रा तो खुला खौफनाक राज

Lucknow hospital OT Rape Case / Image Source : SHUTTERSTOCK

Modified Date: May 22, 2026 / 01:51 pm IST
Published Date: May 22, 2026 1:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • लखनऊ के बीकेटी इलाके के एक अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा से कथित दुष्कर्म का आरोप
  • परिजनों का दावा—नर्स और परिवार को OT से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया गया
  • पीड़िता को इंजेक्शन देकर बेहोशी की स्थिति में रखने का आरोप

लखनऊ: Lucknow hospital OT Rape Case उतर प्रदेश की राजधानी के बीकेटी थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक डॉक्टर पर इलाज कराने आई छात्रा से ऑपरेशन थिएटर में दुष्कर्म का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने वारदात को अंजाम देने से पहले नर्स और परिवार के लोगों को कमरे से बाहर भेज दिया था। इस घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है।

बड़ी बहन और नर्स को भेजा घर से बहार

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिसके इलाज के लिए उसे 19 मई को इस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। Lucknow Hospital Doctor Arrested  दोपहर करीब 3 बजे युवती को अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई, तो छोटी बेटी को डॉक्टर ऑक्सीजन लगाने के बहाने उसकी बड़ी बहन और एक नर्स के साथ OT में लेकर गया। आरोप है कि कुछ देर बाद डॉक्टर विजय कुमार गिरी OT में पहुंचे और उन्होंने नर्स व बड़ी बहन को बाहर भेज दिया।

कलाई में वीगो से दिया इंजेक्शन

इसके बाद छात्रा की कलाई में लगे वीगो से एक इंजेक्शन दिया गया, जिससे उसे होश नहीं रहा। कुछ देर बाद जब छात्रा को होश आया और वह रोते हुए OT से बाहर आई, तब उसने अपने पिता और बड़ी बहन को आपबीती बताई। घटना की सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस और एसीपी (ACP) विकास पांडेय तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी डॉक्टर विजय कुमार गिरी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जाँच में जुटी पुलिस

आपको बता दें की आरोपी डॉक्टर मूल रूप से सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र का निवासी है, जिसने 2022 में किराए की बिल्डिंग लेकर यह अस्पताल खोला था। फिलहाल पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.