Lucknow Mayor Sushma Kharwal News: महापौर जबरन करना चाहती थी ये काम.. अब चला सुप्रीम और हाईकोर्ट का डंडा, छीन लिए ये सभी अधिकार..

Ads

Lucknow Mayor Sushma Kharwal News: हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं मानने पर लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल के अधिकार सीज किए गए।

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 09:41 PM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 09:42 PM IST

Lucknow Mayor Sushma Kharwal News || Image- AI Generated File

HIGHLIGHTS
  • हाईकोर्ट ने लखनऊ मेयर के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज किए
  • पार्षद को शपथ न दिलाने पर शुरू हुई अवमानना कार्रवाई
  • सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं कराया गया शपथ ग्रहण

लखनऊ: शहर की मेयर सुषमा खर्कवाल के खिलाफ हाईकोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज़ कर दिए हैं। (Lucknow Mayor Sushma Kharwal News) बताया जा रहा है कि किसी मेयर के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है। मामला एक निर्वाचित पार्षद को शपथ न दिलाने से जुड़ा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

नहीं माना हाईकोर्ट का आदेश

नगर निगम चुनाव में फैजुल्लागंज वार्ड से ललित किशोर तिवारी चुनाव जीतकर पार्षद बने थे, लेकिन उनका प्रमाण पत्र किसी दूसरे व्यक्ति को दे दिया गया। इसके बाद ललित किशोर तिवारी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि उन्हें पार्षद पद की शपथ दिलाई जाए। हालांकि मेयर सुषमा खर्कवाल ने शपथ दिलाने से इनकार कर दिया और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गईं।

सुको के निर्देश की भी अनदेखी

सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के आदेश को सही ठहराते हुए पार्षद को शपथ दिलाने के निर्देश दिए। इसके बावजूद जब मेयर ने आदेश का पालन नहीं किया, तो हाईकोर्ट नाराज़ हो गया। (Lucknow Mayor Sushma Kharwal News) कोर्ट ने मेयर के सभी वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज़ कर दिए और उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अब मेयर की जिम्मेदारियां जिला अधिकारी और कमिश्नर संभालेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

इन्हें भी पढ़ें:-

सरकार की बढ़ते चालू खाते के घाटे पर नजर, उपायों पर मंथन जारी: गोयल

‘जी7’ सदस्य देशों के लिए मस्तिष्क स्वास्थ्य एक अत्यावश्यक प्राथमिकता क्यों?

बलात्कार के आरोपी के जमानत पर रिहा होने के बद जुलूस निकालने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

उप्र में सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए पोशाक व्यवस्था लागू करने के निर्देश

अगले महीने व्यापार वार्ता के लिए भारत आ सकता है अमेरिकी दल : गोयल

FAQ 1: सवाल: लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल पर क्या कार्रवाई हुई है?

जवाब: हाईकोर्ट ने उनके वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।

FAQ 2: सवाल: यह मामला किस वजह से शुरू हुआ था?

जवाब: निर्वाचित पार्षद ललित किशोर तिवारी को शपथ न दिलाने पर विवाद शुरू हुआ था।

FAQ 3: सवाल: मेयर की जिम्मेदारियां अब कौन संभालेगा?

जवाब: जिला अधिकारी और कमिश्नर को मेयर की जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।