NHM Employees Latest News: एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, स्वास्थ्य विभाग ने अचानक लिया फैसला, सेवा नियमों का दिया हवाला

Ads

NHM Employees Latest News: एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, स्वास्थ्य विभाग ने अचानक लिया फैसला, सेवा नियमों का दिया हवाला

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 04:30 PM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 04:30 PM IST

NHM Employees Latest News: एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का आदेश, स्वास्थ्य विभाग ने अचानक लिया फैसला / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • एनएचएम कर्मचारियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू
  • नियमित कर्मचारी की नियुक्ति होते ही संविदा नियुक्ति स्वतः समाप्त
  • संविदा एक्सरे टेक्नीशियन को हटाने की कार्रवाई शुरू

लखनऊ: NHM Employees Latest News प्रशासन के एक फैसले ने एनएचएम कर्मचारियों की नींद उड़ा दी है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने संविदा के तौर पर कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि ये फैसला ऐसे कर्मचारियों के लिए लिया गया है, जहां नियमित पद पर कर्मचारी की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रशासन के इस फैसले के बाद एनएचएम कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

नौकर से निकाले जाएंगे एनएचएम कर्मचारी

NHM Employees Latest News मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने साल 2012 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 49 जिलों में एक्सरे-टेक्नीशियन के पद पर भर्ती की थी। इस दौरान भर्ती नियमों में पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि इस पद पर नियमित नियुक्ति होते ही संविदा वाली नियुक्ति स्वतः समाप्त हो जाएगी। समय के साथ इन जिलों में नियमित कर्मचारी की नियुक्ति की गई, बावजूद इसके संविदा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त नहीं किया गया। नियमित कर्मचारी के साथ-साथ संविदा कर्मचारी भी ड्यूटी पर आते रहे और उन्हें सैलरी का भी भुगतान किया जाता रहा है।

ऊपरी अधिकारियों तक पहुंची शिकायत

मामले की जानकारी स्वास्थ्य महकमे को तब हुई जब शिकायत ऊपरी अधिकारियों तक पहुंची। शिकायती पत्र में चिकित्सा इकाई और वहां कार्यरत दो-दो एक्सरे टेक्नीशन के नाम सहित उदाहरण भी दिए गए। तब आनन-फानन में महानिदेशक की ओर से संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से इस मामले में तत्काल रिपोर्ट तलब की गई है। उन्हें निदेशक पैरामेडिकल को इस मामले में स्पष्ट आख्या अविलंब भेजने को कहा गया है। इनमें अंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, झांसी, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और औरैया आदि जिले शामिल हैं।

एक्सरे टेक्नीशियन को हटाने की कार्रवाई भी शुरू

खास बात यह है कि सालों से वहां के सीएमओ कार्यालय और वहां के कार्यालय के लिपिक एक ही पद पर दो-दो लोगों का वेतन निकालते रहे। जब शिकायत हुई तो खलबली मची। अब जब महानिदेशक कार्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है तो मुख्य चिकित्साधिकारियों ने ऐसे प्रकरणों में कार्यवाही शुरू कर दी है। बांदा, हरदोई के मुख्य चिकित्साधिकारियों ने ऐसे संविदा वाले एक्सरे टेक्नीशियन को हटाने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है जबकि अन्य जिले भी इस कवायद में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें

एनएचएम कर्मचारियों को नौकरी से क्यों निकाला जा रहा है?

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जहां नियमित कर्मचारी की नियुक्ति हो चुकी है, वहां संविदा पर कार्यरत एनएचएम कर्मचारियों की सेवाएं सेवा नियमों के अनुसार समाप्त की जा रही हैं।

यह मामला किस पद से जुड़े कर्मचारियों का है?

यह मामला मुख्य रूप से एनएचएम के तहत नियुक्त एक्सरे टेक्नीशियन से जुड़ा हुआ है, जिन्हें 2012 में संविदा पर भर्ती किया गया था।

किन जिलों में एनएचएम कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई शुरू हुई है?

अंबेडकर नगर, अयोध्या, बाराबंकी, बांदा, हमीरपुर, हरदोई, झांसी, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली और औरैया समेत कई जिलों में कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई है।

शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने क्या कदम उठाया?

शिकायत मिलने के बाद महानिदेशक कार्यालय ने संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी और मामले की जांच के निर्देश दिए।

क्या सभी एनएचएम कर्मचारियों की नौकरी जाएगी?

नहीं, केवल उन मामलों में कार्रवाई हो रही है जहां उसी पद पर पहले से नियमित कर्मचारी नियुक्त हो चुके हैं।