Professor-Student Call Recording: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कहा-…ठीक है डार्लिंग…तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है, सुनिए क्या बात हुई दोनों के बीच
Professor-Student Call Recording: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कहा-…ठीक है डार्लिंग…तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है

Professor-Student Call Recording: यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल, कहा-...ठीक है डार्लिंग...तुम्हारे लिए सब कुछ ओपन है / Image: AI Generated
- प्रोफेसर और छात्रा की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
- वायरल ऑडियो में प्रोफेसर पेपर लीक करने की बात कह रहा
- आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई
लखनऊ: Professor-Student Call Recording: सोशल मीडिया पर एक प्रोफेसर और छात्रा की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल कॉल रिकॉर्डिंग में प्रोफेसर अपनी छात्रा से पेपर लीक करने की बात कह रहा है। इतना ही नहीं प्रोफेसर फोन पर छात्रा से मिलने आने की डिमांड कर रहा है। कॉल रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद बवाल मचा हुआ है। वहीं, ताजा जानकारी के अनुसार आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि विश्वविद्यालय के भीतर और विद्यार्थियों के बीच ‘‘आंतरिक राजनीति’’ के कारण उसे झूठा फंसाया जा रहा है।
छात्रा और प्रोफेसर की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल
Professor-Student Call Recording: दरसअल मामला तब सामने आया जब छात्रा ने कथित घटना के बारे में प्रशासन को सूचित किया और फोन पर बातचीत के कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए। शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वह ऐसे मामलों में ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति का पालन करता है और संस्थान की गरिमा एवं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने लिया इंटरनल जांच करवाने का फैसला
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुलपति जे पी सैनी ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय ने कहा कि यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उसने कहा कि परीक्षा नियंत्रक ने ऑडियो क्लिप में किए गए कथित पेपर लीक के दावों के संबंध में संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।
तुम्हारे लिए दोनों पेपर ऑउट करवा दिए हैं, कब मिल रही हो ?
सात दिन में आकर मिलो…
यूपी में “लम्पटई” कोरोना वायरस की महामारी की तरह फैली हुई है …
क्या अफसर, क्या प्रोफेसर सब इसी में फँसे हैं…लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर परमजीत सिंह “जिस्मानी भूख” के चक्कर में पेपर आउट किए… pic.twitter.com/t6GcLn921R
— Mamta Tripathi (@MamtaTripathi80) May 15, 2026
प्रोफेसर ने आरोपों को किया खारिज
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षक, छात्रा और कुछ अन्य विद्यार्थियों के बयान शुक्रवार को प्रॉक्टर कार्यालय में दर्ज किए गए तथा जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। आरोपी शिक्षक की पहचान प्राणीशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर परमजीत सिंह के रूप में की गई है । उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मैं इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। विश्वविद्यालय के भीतर और विद्यार्थियों के बीच आंतरिक राजनीति के कारण मुझे इस मामले में निशाना बनाया जा रहा है एवं फंसाया जा रहा है।’’
एबीवीपी ने की बर्खास्त करने की मांग
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक बयान में आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर शिक्षक द्वारा विद्यार्थी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां और परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित दावे हैं। अभाविप ने आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अभाविप (लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई) के अध्यक्ष जय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार को परीक्षा की शुचिता और यौन उत्पीड़न से संबंधित कड़े प्रावधान लागू करने चाहिए और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करना चाहिए।
ये भी पढ़ें
- Uttarkhand Latest News: CM पुष्कर सिंह धामी से मिले OBC वेलफेयर पार्लियामेंट्री कमेटी, उत्तराखंड में सामाजिक न्याय को लेकर हुआ बड़ा मंथन
- Benefits of Eating Cucumber in Summer: गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है ये फल, फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
- Sergei Lavrov Angry Video : दिल्ली में BRICS बैठक के बीच अचानक भड़के पुतिन के खास मंत्री, पत्रकार को दे डाली 'गन' की खौफनाक धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वायरल ऑडियो में प्रोफेसर पर छात्रा को पेपर लीक करने और आपत्तिजनक बातचीत करने का आरोप लगाया गया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Professor-Student Call Recording Viral on Social Media from Lucknow University
LUCKNOW
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm