जिलाधिकारी के चालक की बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
जिलाधिकारी के चालक की बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
हाथरस (उप्र), 26 जून (भाषा) हाथरस में एक युवती की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान गुलशन उर्फ लुक्का के रूप में हुई जिस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
उसने बताया कि जिलाधिकारी की सरकारी गाड़ी के चालक राकेश कुमार शर्मा की बेटी कल्पिता (24) की 14 जून को सदर तहसील के गेट के सामने बुलेट सवार लोगों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह अपनी मां के साथ बाजार से घर आ रही थी।
पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि आज विशेष अभियान समूह (एसओजी) व हाथरस गेट कोतवाली पुलिस की गुलशन उर्फ लुक्का से मथुरा-बरेली राजमार्ग पर अहबरनपुर रोड के पास मुठभेड़ हो गई।
पुलिस कार्रवाई में गुलशन दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना के सभी चारों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सुसंगत धाराओं में आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।
भाषा सं जफर खारी
खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: जिलाधिकारी के चालक की बेटी की हत्या का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
HATHRAS
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm