Neha Singh Rathore News: लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने लिया हिरासत में, पीएम मोदी पर की थी ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी

Ads

लोकगायिका नेहा सिंह राठौर पर बड़ा एक्शन, Major action taken against folk singer Neha Singh Rathore, police took her into custody

  •  
  • Publish Date - January 3, 2026 / 10:13 PM IST,
    Updated On - January 3, 2026 / 10:27 PM IST

Neha Singh Rathore News. Image Source- Video Grab

लखनऊः Neha Singh Rathore News:  उत्तर प्रदेश के लखनऊ पुलिस ने लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर को शनिवार शाम हिरासत में ले लिया। नेहा एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज कोतवाली पहुंची थीं। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

पुलिस ने बताया कि 12 मई को नेहा सिंह राठौर के गाने चौकीदरवा कायर बा.. बेटियां किसानन खातिर बनल जनरल डायर बा.. पर विवाद छिड़ा। आरोप लगा कि नेहा ने पीएम नरेंद्र मोदी को जनरल डायर कहा है। नेहा के इस गीत को लेकर जमकर बवाल हुआ था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जगहों पर मामला दर्ज किया गया था। इसी को लेकर बयान दर्ज कराने के लिए हजरतगंज कोतवाली पहुंची थीं।

सुप्रीम कोर्ट से लगा था बड़ा झटका

Neha Singh Rathore News: सोशल मीडिया पर चर्चित लोक गायिका को पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा था। शीर्ष अदालत ने उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि वह इस वक्त किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगी और न ही केस के मेरिट पर कोई राय दे रही है। जस्टिस जेके महेश्वरी और कुलदीप बिश्नोई की बेंच ने स्पष्ट किया कि ये मामला देश की संप्रभुता को खतरे में डालने के आरोप से जुड़ा है, इसलिए इस स्तर पर कोई राहत नहीं दी जा सकती।


खबर अभी ब्रेक हुई है.. अपडेट की जा रही है..

इन्हें भी पढ़ें :-