Crime News : चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर 24 साल के दरिेंदें ने कर दिया ये कांड, अब पहुंचा हवालात

चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर 24 साल के दरिेंदें ने कर दिया ये कांड, Man arrested for killing girl after failed rape attempt in UP

Crime News : चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर 24 साल के दरिेंदें ने कर दिया ये कांड, अब पहुंचा हवालात

Ayodhya Rape Case Update

Modified Date: April 22, 2024 / 05:20 pm IST
Published Date: April 22, 2024 4:45 pm IST

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र में अपने पड़ोस में रहने वाली चार साल की बच्ची से बलात्कार की कोशिश में नाकाम रहने पर उसकी हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण क्षेत्र) विवेक चंद यादव ने रविवार को बताया कि मुरादनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम चार साल की एक बच्ची बिस्कुट खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी तभी पड़ोस में रहने वाला युवक विशाल (24) उसे बहला-फुसलाकर एक सुनसान घर में ले गया और अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की।

Read More : CG Crime: प्रेमिका के गर्भवती होने पर प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, महीने भर पहले दिया था घटना को अंजाम, पुलिस ने ऐसे किया मामले का खुलासा 

यादव ने कहा कि जब वह अपने प्रयास में विफल रहा, तो उसने लड़की को जमीन पर पटक दिया जिससे उसके सिर में गहरी चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यादव ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके शव को एक गंदी रजाई में लपेटा और एक जर्जर घर में फेंक दिया।

Read More : दिव्यांग अभ्यार्थियों ने पीएचई विभाग कार्यालय के बाहर जमकर किया हंगामा, CM मोहन और विभागीय मंत्री से की ये मांग… 

उन्होंने कहा कि आरोपी ने बच्ची के खून से सने कपड़े अपने घर में छिपा दिए, पुलिस खोजी कुत्ते की मदद से आरोपी के घर पहुंची, जिसके बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध कुबूल कर लिया और वह नशे का आदी है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।