मेरठ में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मेरठ में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

मेरठ में सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
Modified Date: June 3, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: June 3, 2026 9:10 am IST

मेरठ (उप्र), तीन जून (भाषा) मेरठ जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर कथित रूप से धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की आशंका वाली वीडियो अपलोड करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार दो जून को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक हाथ में छुरी लेकर घूमता दिखाई दे रहा था और वीडियो की टैगलाइन तथा ऑडियो में कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ शब्दों का प्रयोग किया गया था।

उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्रह्मपुरी थाने की पुलिस ने तकनीकी जांच और स्थानीय स्तर पर पड़ताल की जिसमें वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान अमन (25) के रूप में हुई, जो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके का निवासी है।

सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया और उसे मंगलवार रात भूमिया पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक छुरी भी बरामद की है।

भाषा सं सलीम रंजन अमित

अमित


लेखक के बारे में