वाराणसी हवाई अड्डे पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने पर युवक गिरफ्तार

वाराणसी हवाई अड्डे पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने पर युवक गिरफ्तार

वाराणसी हवाई अड्डे पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने पर युवक गिरफ्तार
Modified Date: March 30, 2026 / 10:30 am IST
Published Date: March 30, 2026 10:30 am IST

वाराणसी (उप्र), 30 मार्च (भाषा) वाराणसी के बाबतपुर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बेंगलुरु से आए इंडिगो के विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फूलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है, जो शनिवार रात बेंगलुरु से इंडिगो की ऊड़ान 6ई 185 में सवार हुआ था।

विमानन कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा शुरू होते ही युवक ने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन चालक दल के सदस्यों ने उसे रोका और बिठा दिया।

वाराणसी में उतरने के बाद, वह फिर से दरवाजे के पास पहुंचा, जिसके बाद चालक दल ने हस्तक्षेप करके उसे रोक दिया।

उन्होंने बताया कि इंडिगो प्रबंधन की ओर से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे बाबतपुर हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।

सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह उसकी पहली हवाई यात्रा थी और वह घबराया हुआ था, जिसके कारण उसने ऐसा किया होगा। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में