मेरठ में युवक की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में युवक की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

मेरठ में युवक की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Modified Date: August 20, 2026 / 06:37 pm IST
Published Date: August 20, 2026 6:37 pm IST

मेरठ (उप्र), 20 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के इंचौली क्षेत्र में युवक की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहजाद (26) के रूप में हुई है। वह इंचौली गांव का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि 17 अगस्त को उस्मान को डंडे से पीटा गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

मामले में 19 अगस्त को मृतक के छोटे भाई इमरान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने शहजाद को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर उसके घर से वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उस्मान से मारपीट करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक


लेखक के बारे में