फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

Ads

फिरोजाबाद में एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत

  •  
  • Publish Date - November 8, 2021 / 02:57 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

फिरोजाबाद, आठ नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के रसूलपुर थाना क्षेत्र में एक बारात के दौरान बैंड बाजा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि शांति नगर निवासी ओमी (18) एक बैंड संचालक के यहां नौकरी करता था। उन्होंने बताया कि रविवार रात को मोंडा गांव के समीप एक बारात में उसका पैर बिजली की एक तार पर पड़ गया, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों को सूचना दिये जाने के बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं जफर

मनीषा देवेंद्र

देवेंद्र