आगरा में युवक ने लगाई फांसी

आगरा में युवक ने लगाई फांसी

आगरा में युवक ने लगाई फांसी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 19, 2021 11:33 pm IST

आगरा, 19 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में युवक ने पानी की टंकी पर चढ़कर कुंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस के अनुसार मरने वाले की पहचान नीटू (30) के रूप में की गयी है । परिजनों के अनुसार नीटू शराब पीने का आदी था और ठेल लगाता था।

पुलिस निरीक्षक देवेंद्र शंकर पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

भाषा सं

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में