शराब पीने का विरोध करने पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

Ads

शराब पीने का विरोध करने पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या

  •  
  • Publish Date - April 12, 2026 / 01:51 PM IST,
    Updated On - April 12, 2026 / 01:51 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 12 अप्रैल (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र में कथित तौर पर शराब पीने का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि शंकर ने बताया कि सिंभालका गांव में शराब पीने का विरोध करने पर पूरनसिंह (50) ने अपनी पत्नी सविता (45) की कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

भाषा सं सलीम खारी

खारी