मुजफ्फरनगर में कांवड़ से टक्कर के बाद कांवड़ियों ने पिकअप में तोड़फोड़ की

Ads

मुजफ्फरनगर में कांवड़ से टक्कर के बाद कांवड़ियों ने पिकअप में तोड़फोड़ की

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 10:35 AM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 10:35 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पिकअप वाहन के कावंड़ से टक्कर होने से नाराज कांवरियों के एक समूह ने कथित तौर पर उसमें तोड़फोड़ की। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार रात पुरकाज़ी कस्बे के खादर चौक के पास हुई जब नवीन, प्रिंस और नवनीत सहित कांवड़ियों का एक समूह हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहा था।

थाना प्रभारी (एसएचओ) मानवेंद्र सिंह भाटी के अनुसार, पिकअप वाहन ने कथित तौर पर एक कांवड़ को टक्कर मार दी, जिससे कावंड़िये आक्रोशित हो गए और उन्होंने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

बाद में कांवड़ियों ने अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी, जबकि पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और घटना की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि हंगामे के कारण कुछ देर के लिए दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

भाषा सं जफर प्रशांत धीरज

धीरज