प्रेमिका की गला काटकर हत्या करने के बाद खुद को भी किया चाकू से घायल

प्रेमिका की गला काटकर हत्या करने के बाद खुद को भी किया चाकू से घायल

प्रेमिका की गला काटकर हत्या करने के बाद खुद को भी किया चाकू से घायल
Modified Date: April 21, 2026 / 09:12 pm IST
Published Date: April 21, 2026 9:12 pm IST

बिजनौर (उप्र), 21 अप्रैल (भाषा) बिजनौर जिले में मंगलवार को एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की कथित रूप से गला रेतकर हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने बताया कि रामलीला मैदान के पास स्थित कांशीराम कालोनी में राहुल (26) ने अपनी प्रेमिका कशिश (18) से अपने घर में बहस के बाद चाकू से गले पर वार करने के बाद खुद को भी चाकू से घायल कर लिया।

उन्होंने बताया कि कुछ कालोनी वासियों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई तो राहुल और कशिश लहूलुहान हालत में पाये गये।

झा ने बताया कि दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने कशिश को मृत घोषित कर दिया जबकि राहुल का इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना के वक्त कशिश की मां पंजाब गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले से ही शादीशुदा राहुल का कशिश से पिछले चार साल से प्रेम प्रसंग था और दोनों कथित तौर पर ‘लिव—इन’ में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि कशिश की मां ने 19 अक्टूबर को राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसमें उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में