वादी महिला से अमर्यादित बातचीत करने का आऱोपी दरोगा निलंबित

Ads

वादी महिला से अमर्यादित बातचीत करने का आऱोपी दरोगा निलंबित

  •  
  • Publish Date - October 19, 2023 / 03:42 PM IST,
    Updated On - October 19, 2023 / 03:42 PM IST

बिजनौर (उप्र), 1 9अक्टूबर (भाषा) वादी महिला से अमर्यादित बातें करने के आरोपी दारोगा को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि हल्दौर थानाक्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को उनके समक्ष उपस्थित होकर दारोगा धर्मेन्द्र गौतम पर अमर्यादित बातें करने का आरोप लगाते हुए एक आडियो रिकार्डिंग दी थी।

उन्होंने बताया कि इसकी जांच महिला उप निरीक्षक से करायी गयी तो आरोप की पुष्टि होने पर तत्काल हल्दौर थाने के दारोगा धर्मेन्द्र गौतम को निलंबित कर जांच का आदेश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार महिला ने 12 सितंबर को अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ दुष्कर्म और उत्पीड़न आदि धाराओ मे रिपोर्ट लिखाई थी। इस मामले की विवेचना दारोगा धर्मेन्द्र गौतम कर रहे थे। विवेचना के दौरान दारोगा गौतम ने महिला से फोन पर अमर्यादित बातें कीं जो महिला ने रिकार्ड कर ली थीं।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार