बहराइच में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी, बच्ची की मौत,पांच बच्चियां घायल

Ads

बहराइच में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी, बच्ची की मौत,पांच बच्चियां घायल

  •  
  • Publish Date - October 31, 2023 / 01:37 PM IST,
    Updated On - October 31, 2023 / 01:37 PM IST

बहराइच (उप्र), 31 अक्टूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कोतवाली देहात इलाके में एक वाहन की टक्‍कर में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनकी चार माह की बच्‍ची की मौत हो गयी वहीं उनकी पांच बच्चियां घायल हो गईं।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रामगांव थानांतर्गत काजीजोत निवासी दुर्गेश (32) पत्नी शकुंतला (30) व छह बच्चियों को लेकर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मोटरसाइकिल से पास ही एक स्थान पर जा रहे थे ,तभी देहात कोतवाली अंतर्गत सरयू नदी के निकट बाईपास रोड पर उनकी मोटरसाइकिल एक अन्य वाहन से टकरा गयी।

मोटरसाइकिल पर कुल आठ लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में दंपति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि घायल छः बच्चियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां से गंभीर रूप से घायल दो बच्चियों को लखनऊ के लिए रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक बच्ची की लखनऊ ले जाने के क्रम में मौत हो गयी। दंपति की बेटियों की उम्र चार माह से 10 वर्ष के बीच बताई गयी है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि ‘‘घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, उसकी तलाश जारी है।’

भाषा सं आनन्द मनीषा शोभना

शोभना