मां ने किया अपनी ही बेटी का सौदा! पहली बार के लिए दो लाख तो दूसरी बार तीन लाख लिए, थाने पहुंची पीड़िता

Mother made a deal for her own daughter: पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब सारी बात मां से पूछी तब मां ने गाली गलौज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

मां ने किया अपनी ही बेटी का सौदा! पहली बार के लिए दो लाख तो दूसरी बार तीन लाख लिए, थाने पहुंची पीड़िता
Modified Date: November 19, 2024 / 10:39 pm IST
Published Date: November 19, 2024 10:34 pm IST

मुरादाबाद: Mother made a deal for her own daughter छजलैट क्षेत्र के गांव की एक विवाहिता ने अपनी ही सगी मां पर पहली शादी तुड़वाने के बाद अब दूसरी जगह से पैसा लेकर बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा के एक गांव में हुई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। आरोप है कि उसकी मां ने उसे लगातार उकसाकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता को ससुरालियों ने बेटी के साथ घर से निकाल दिया।

read more:  बंगाली एक्ट्रेस nusrat jahan का sexy video वायरल, कर्वी फिगर देख लट्टू हो रहे फैंस

आरोप है कि मायके आकर उसे पता चला की उसकी मां ने उसके ससुरालियों से दो लाख रुपये ले लिए हैं। बताया कि अब उसकी मां ने अमरोहा थाना क्षेत्र के एक गांव में उसकी शादी कराने की बात कही। पता चला कि दूसरी जगह पर शादी करने के बदले उसकी मां ने वहां से तीन लाख रुपये की मांग की है।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब सारी बात मां से पूछी तब मां ने गाली गलौज की। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

read more: Jabalpur News: नाबालिग की आत्महत्या का मामला। सास ससुर और पति को भेजा गया जेल

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com