Anganwadi Helper Recruitment 2026 UP: आंगनवाड़ी में नौकरी का सुनहरा मौका! 12वीं पास महिलाओं के लिए हजारों पद खाली, कहीं आवेदन की आखिरी तारीख न निकल जाए
Anganwadi Helper Recruitment 2026 UP: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। खास बात यह है कि नियुक्तियां जिला स्तर पर की जा रही हैं।
(Anganwadi Helper Recruitment 2026 UP/ Image Credit: AI-generated)
- यूपी में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती जारी।
- 12वीं पास महिलाएं कर सकती हैं आवेदन।
- सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क है शून्य।
उत्तर प्रदेश: Anganwadi Helper Recruitment 2026 UP: उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिका के खाली पदों (UP Anganwadi Helper Recruitment 2026) को भरने की प्रक्रिया अलग-अलग जिलों में जारी है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिला स्तर पर यह भर्ती कराई जा रही है। खास बात यह है कि इस भर्ती में सिर्फ महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। अलग-अलग जिलों में पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तारीख अलग निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन करने के लिए किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
12वीं पास महिलाओं को मौका
आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इससे अधिक पढ़ाई करने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा उम्मीदवार का उसी गांव, वार्ड या न्याय पंचायत का निवासी होना जरूरी है, जहां के पद के लिए वह आवेदन कर रही है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट मिल सकती है।
इन जिलों में निकली भर्ती
जिला स्तर पर अलग-अलग जगहों पर पदों (UP Anganwadi Helper Recruitment 2026) की संख्या और आवेदन की डेडलाइन अलग है। ललितपुर में 44 पद हैं, जहां आवेदन की अंतिम तारीख 3 सितंबर 2026 है। चित्रकूट में 69 और कानपुर नगर में 307 पदों के लिए 5 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। कुशीनगर में 214 पदों की अंतिम तारीख 11 सितंबर है। महाराजगंज में 141 पदों के लिए तारीख 1 सितंबर और मथुरा में 544 पदों के लिए 13 सितंबर 2026 तक आवेदन का मौका है।
आवेदन के लिए नहीं देनी होगी फीस
इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन शुल्क पूरी तरह माफ रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस शून्य है। इच्छुक महिलाएं घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं। आवेदन के दौरान 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
परीक्षा नहीं, मेरिट से होगा चयन
आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा नहीं कराई जाएगी। उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार होने वाली मेरिट लिस्ट से किया जाएगा। मेरिट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसलिए आवेदन करते समय शैक्षणिक योग्यता और व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरना जरूरी है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी भर्ती (UP Anganwadi Helper Recruitment 2026) की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं। नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसमें नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और ईमेल जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें। इसमें जन्मतिथि, पता, वर्ग, ग्राम सभा या वार्ड की जानकारी भरकर जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। फॉर्म को अंतिम बार जांचने के बाद सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Kisan Yojana 24th Installment Date: PM किसान की 24वीं किस्त में आएंगे 2,000 या सीधे 4,000 रुपये? किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जानें खाते में कब आएगा पैसा
- Sharab ki Dukan Kab Band Rahegi: कल बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगी रोक, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- Jagannath Temple Bank Deposits: कितनी धन-दौलत है भगवान जगन्नाथ के पास?.. सामने आई संपत्ति और बैंक जमा से जुड़ी जानकारी, देशभर में ही 60,821 एकड़ जमीन

Facebook


