विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की

विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या की
Modified Date: September 9, 2026 / 08:29 pm IST
Published Date: September 9, 2026 8:29 pm IST

प्रतापगढ़ (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के भाटी कला गांव में एक विवाहिता ने पेड़ पर कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार ने बताया कि थाना आसपुर क्षेत्र के कुटिया राइन की रहने वाली तबस्सुम (30), पत्नी जाहिद तीन दिन पहले अपने मायके भाटी कला गांव आई थी और आज बुधवार को उसका शव पेड़ से फंदे से लटका मिला।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जफर अमित

अमित


लेखक के बारे में