संभल में सोत नदी का ड्रोन से किया गया सर्वे

संभल में सोत नदी का ड्रोन से किया गया सर्वे

संभल में सोत नदी का ड्रोन से किया गया सर्वे
Modified Date: September 9, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: September 9, 2026 6:02 pm IST

संभल (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) संभल जिले में ‘एक जिला, पांच नदियां’ अभियान के तहत सोत नदी के करीब 20 किलोमीटर के हिस्से का ड्रोन से सर्वे किया गया। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।

बयान के अनुसार इस मुहिम का उद्देश्य जल स्रोतों को बचाना और पानी के कुदरती प्रवाह को बनाए रखना है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी बयान के अनुसार यह सर्वे जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशों पर चंदौसी के उप जिलाधिकारी आशुतोष तिवारी की देखरेख में राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में किया गया।

बयान के मुताबिक यह सर्वे ऐटोल, कैथल, बुद्ध नगर खंडुआ और आदमपुर जैसे गांवों के हिस्सों में किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन सर्वे के दौरान नदी के उन हिस्सों की पहचान की गई जहां नदी संकरी हो गई थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद पानी के प्रवाह को ठीक करने के लिए सफाई और जरूरी खुदाई का काम किया गया।

प्रशासन ने बताया कि सोत नदी को पुनर्जीवित करने का काम पहले भी किया जा चुका है, जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी किया था।

बयान के मुताबिक ‘एक जिला, पांच नदियां’ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्धमान और महिष्मती नदियों को भी पुनर्जीवित करने का काम किया जा रहा है।

भाषा सं. सलीम अमित

अमित


लेखक के बारे में