कुशीनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Ads

कुशीनगर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

  •  
  • Publish Date - April 22, 2026 / 10:11 AM IST,
    Updated On - April 22, 2026 / 10:11 AM IST

कुशीनगर (उप्र), 22 अप्रैल (भाषा) कुशीनगर में 28 वर्षीय एक विवाहित महिला ने अपने मायके में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे कसया थाना क्षेत्र के शहीद अमिय त्रिपाठी नगर की है। अधिकारियों ने बताया कि मृतका की पहचान प्रत्यक्षा मिश्रा के रूप में हुई है, जिसे पुराने रामकोला रोड पर मालती पांडे स्कूल के पास उसके पैतृक घर में एक कमरे के अंदर साड़ी से लटका हुआ पाया गया था।

पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षा की शादी करीब एक साल पहले देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मयंक त्रिपाठी से हुई थी।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि वह अज्ञात कारणों से पिछले कुछ महीनों से ‘मानसिक तनाव’ में थी।

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विस्तृत निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

कसया के थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है।

उन्होंने कहा कि आत्महत्या के पीछे के सही कारण की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर वैभव

वैभव