बांदा (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में रविवार को एक विवाहिता ने फंदे से लटककर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कालिंजर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि रविवार सुबह बहादुरपुर गांव में रामनरेश कुशवाहा की पत्नी गीता (20) ने अपने मकान की छत की सीढ़ी में कथित रूप से साड़ी से फंदा लगा लिया। उसे उसके परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरैनी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि गीता के पिता नत्थू कुशवाहा ने अपनी बेटी के ससुराल वालों पर उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा सं आनन्द सुरभि
सुरभि