मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की नाक काटी

Ads

मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने एक महिला की नाक काटी

  •  
  • Publish Date - September 16, 2026 / 12:49 AM IST,
    Updated On - September 16, 2026 / 12:49 AM IST

मथुरा (उप्र), 15 सितंबर (भाषा) मथुरा जिले में मंगलवार को गोवर्धन परिक्रमा कर रही एक महिला पर एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला कर उसकी नाक काट ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना तब हुई जब करीब 30 वर्षीय मोनिका गोवर्धन पर्वत की तलहटी में परिक्रमा कर रही थी। आरोपी उसके पास आया और भीख मांगी, लेकिन महिला ने उसे अनदेखा कर परिक्रमा करना जारी रखा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर हमला कर उसकी नाक काट ली।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्लोक कुमार ने बताया, ‘‘महिला की नाक पर गहरा घाव आया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’’

पुलिस के अनुसार, मानसिक रूप से विक्षिप्त समझा जा रहा आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान और तलाश के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मूल रूप से मुंबई की रहने वाली यह महिला पिछले छह महीने से गोवर्धन में रह रही है और नियमित रूप से पर्वत की परिक्रमा करती है।

भाषा सं आनन्द

गोला

गोला