accident/ image source: pti x handle
मथुरा: उत्तरप्रदेश के मथुरा से भीषण हादसे की खबर आ रही है। खबर भीषण सड़क हादसे की है। जिसमें पेशाब करने यात्रियों को कंटेनर ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। विस्तार से बताते हैं पूरा मामला आखइर क्या है।
दरअसल, मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतर रहे यात्रियों को कुचल दिया। इस घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
VIDEO | Mathura, Uttar Pradesh: At least six people killed as a speeding container truck runs over bus passengers on Yamuna Expressway.#YamunaExpressway #Mathura
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/ptWUTRnw7F
— Press Trust of India (@PTI_News) February 7, 2026
हादसा शनिवार तड़के लगभग 2:45 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से कानपुर जा रही एक बस के कुछ यात्री लघुशंका के लिए एक्सप्रेस-वे पर उतरे थे। हालांकि, बस चालक ने उन्हें सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में न रोककर बस सड़क के किनारे ही खड़ी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।
पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और एक्सप्रेस-वे पर यातायात को पुनः सुचारू किया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हादसा बस चालक की लापरवाही के कारण हुआ, क्योंकि एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित ‘ग्रीन जोन’ में ही बस रोकने के निर्देश हैं। पुलिस अब कंटेनर चालक की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे का तत्काल संज्ञान लिया। इसके साथ ही सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई जाए और घायल यात्रियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।