Maulana Jarjeesh Controversial Statement on Lord Shiva: 'भगवान शिव का हुआ था खतना' श्रीकृष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना जर्जिश का एक और विवादित बयान, अखिलेश यादव के पूर्व सांसद ने किया समर्थन, भड़के भाजपा नेता /image: Social Media
लखनऊ। Maulana Jarjeesh Controversial Statement on Lord Shiva: श्री कृष्ष्ण को 5 वक्त का नमाजी बताने वाले मौलाना का और एक विवादित बयान सामने आया है। इस बार मौलाना जर्जिश ने शिवजी और ब्रम्हदेव पर विवादित टिप्पणी की है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो 22 जुलाई का है, बिहार के कटिहार का है। जिसमें वो भगवान शिव और ब्रम्हा पर टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि मौलाना जर्जिश (Maulana Jarjeesh Viral Video) उत्तर प्रदेश के इटावा का रहने वाला है। जर्जिश मौलाना ने बिहार में तकरीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आपको इससे पहले 29 जून को मौलाना जर्जिश ने श्री कृष्ण को 5 वक्त नमाजी और मुसलमान बताया था। मौलाना के बयान का अखिलेश यादव के सांसद के पूर्व सांसद एसटी हसन ने भी समर्थन दिया था। बता दें मौलाना के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज है।
Maulana Jarjeesh Controversial Statement on Lord Shiva वहीं मौलाना के हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले इस विवादित टिप्पणी पर यूपी के भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने प्रतिक्रिया दी है। भड़के भाजपा नेता ने मौलाना जार्जिस की पर रासुका पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, “कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदजुबानी कर रहे। सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए”।
मौलाना जार्जिस की बदजुबानी पर भड़की भाजपा, प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले मौलाना पर लगे रासुका
"कुछ लोग दंगे भड़काने की नीयत से सावन के पवित्र महीने में ऐसी बदजुबानी कर रहे
सर तन से जुदा नारे लगाने वाले ऐसी भाषा बोल रहे अब इनके खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए" pic.twitter.com/NAOHSkxwBF
— Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) July 31, 2026
ये भी पढ़ें