उप्र : वाराणसी शहर में नवरात्र के दौरान बंद रहेंगी मांस की दुकानें

उप्र : वाराणसी शहर में नवरात्र के दौरान बंद रहेंगी मांस की दुकानें

उप्र : वाराणसी शहर में नवरात्र के दौरान बंद रहेंगी मांस की दुकानें
Modified Date: March 18, 2026 / 08:49 am IST
Published Date: March 17, 2026 10:58 pm IST

वाराणसी, 17 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दौरान शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान वाराणसी के शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानों को नौ दिनों तक बंद रखने का आदेश नगर निगम द्वारा जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान विशेष तौर पर सात्विकता और पवित्रता को देखते हुए या फैसला लिया गया है।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मां दुर्गा के मंदिरों और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थान वाले मार्गों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी हिदायत दी गई है।

श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।