कार सवार ने 11 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर किया रेप, दूध लेने गई थी पीड़िता

मेरठ में 11 वर्षीय नाबालिग के साथ कार सवार ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

कार सवार ने 11 साल की नाबालिग लड़की को किडनैप कर किया रेप, दूध लेने गई थी पीड़िता

Minor gang raped by 3 boys

Modified Date: December 4, 2022 / 12:07 am IST
Published Date: December 3, 2022 11:16 pm IST

मेरठ।  Raped news : मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र में एक कार सवार द्वारा 11 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। क्षेत्राधिकारी (सदर देहात) देवेश सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को दी गयी तहरीर में आरोप लगाया कि शनिवार सुबह उसकी बेटी दूध लेने गयी थी, तभी रास्ते में उसे कोई कार में जबरन बैठाकर ले गया और एक घंटे बाद उसे सड़क पर छोड़ गया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है।

read more :  साईं के चरणों में सिर रखते ही श्रद्धालु की मौत, तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो

सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज से घटना के संबंध में काफी जानकारी मिली हैं। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। उन्होंने कहा कि कार में सवार आरोपी का जल्द ही पता कर लिया जाएगा। बच्ची की मां ने बताया कि सुबह नौ बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बेटी एक डिवाइडर पर बदहवास हालत में पड़ी है। उसने कहा, ‘‘सूचना मिलते ही हम लोग मौके पर पहुंचे और वहां से बेटी को घर लाए। बेटी ने आपबीती बताई, जिसके बाद हमने प्राथमिकी दर्ज कराई।’’

read more :  Bhanupratappur by-election 2022: थम गया चुनावी शोरगुल, अब डोर-टू-डोर प्रत्याशी कर सकेंगे जनसंपर्क 

 


लेखक के बारे में