Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar || Image- Rajesh Sahu X fILE
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में स्कूल संचालक की सांप के डसने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। (Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar) पुलिस का दावा है कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि पति को रास्ते से हटाने और 20 लाख रुपये की जीवन बीमा राशि हासिल करने के लिए उसे जहरीले सांप से डसवाया गया। मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
ये मेरठ की दमिनी और अतुल सिंह हैं। अतुल स्कूल के संचालक थे। अच्छा-खासा परिवार था। अब दामिनी ने ही उजाड़ दिया।
दामिनी ने स्कूल के वैन ड्राइवर को प्रेमी बनाया। उसके साथ मिलकर अतुल को मारने की साजिश रची। पहले दूध में नींद की गोलियां देकर पिला दिया। फिर 2 बजे रात सपेरों को बुलाकर… pic.twitter.com/jcc8BQxyqI
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) July 18, 2026
अतुल पंवार की पत्नी दामिनी ने अपने कथित प्रेमी तुषार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची 15 हजार रुपये देकर करैत सांप मंगाया उसे तीन दिन तक भूखा रखा अतुल को दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाई गईं जब वह बेहोश हो गए बिस्तर पर करैत सांप छोड़ दिया जिसने उन्हें काट लिया और उनकी मौत हो गई pic.twitter.com/iAHtg0PlVh
— शैलेन्द्र कुमार पत्रकार लखनऊ (@Shailen76109181) July 18, 2026
यूपी में एक बार फिर…
मेरठ: दामिनी और अतुल पंवार ने लव मैरिज की, शादी के बाद दोनों पति पत्नी स्कूल चला रहे थे। फिर दामिनी का स्कूल के ड्राइवर तुषार से प्रेम प्रसंग हुआ। दामिनी और प्रेमी तुषार ने उदय और सूरज सपेरे को हायर किया। प्लानिंग के तहत सोते समय अतुल के बिस्तर में सांप… pic.twitter.com/uje3K8IC9H
— Shahnawaz(News24) (@Shahnawazreport) July 18, 2026
पुलिस के मुताबिक, हस्तिनापुर क्षेत्र में रहने वाले अतुल पंवार और दामिनी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था। दोनों मिलकर ‘कृष्णा किड्स पब्लिक स्कूल’ का संचालन करते थे। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि वारदात से एक रात पहले अतुल को कथित तौर पर दूध में अधिक मात्रा में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। इसके बाद दामिनी के कथित प्रेमी तुषार उर्फ निक्की ने अपने दो साथियों सोनू और उदय की मदद से एक जहरीला सांप लाकर अतुल के कंबल में छोड़ दिया। सांप के डसने से अतुल की मौत हो गई।
शुक्रवार सुबह अतुल को सांप के डसने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर बिस्तर में सांप मिलने से मामला संदिग्ध हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। (Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar) जांच के दौरान दामिनी के मोबाइल फोन से स्कूल के चालक तुषार के साथ लगातार संपर्क के साक्ष्य मिले। पूछताछ में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने और हत्या की साजिश रचने की बात सामने आने का पुलिस ने दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, अतुल के नाम पर करीब 20 लाख रुपये का जीवन बीमा था। आरोप है कि बीमा की रकम मिलने के बाद साजिश में शामिल सोनू और उदय को 5-5 लाख रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस ने यह भी दावा किया कि करीब 20 दिन पहले तुषार ने कार से कुचलकर अतुल की हत्या की कोशिश की थी, लेकिन हेलमेट पहने होने के कारण वह बच गया था।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
फिलहाल पुलिस ने दामिनी, तुषार उर्फ निक्की, सोनू और उदय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। (Meerut Wife Damini Murdered Husband Atul Panwar) मामले की जांच जारी है। पुलिस के ये दावे जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।.3
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने