भदोही में नाबालिग किशोरी के साथ चाचा ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
भदोही में नाबालिग किशोरी के साथ चाचा ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
भदोही (उप्र) 14 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के भदोही जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली इलाके में कथित तौर पर चचेरे चाचा ने 14 साल की नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अजय सेठ ने बताया कि आरोपी राजू गौतम (19) ने अपने घर की छत को लांघ कर सटी छत पर 11 जुलाई की रात को जाकर चचेरी भतीजी (14) के साथ बलात्कार किया और भाग निकला।
इस मामले में किशोरी की मां ने राजू गौतम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। सेठ ने बताया कि मामले में धारा 376 (दुष्कर्म) 506 (आपराधिक धमकी) और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण और अदालत में कलम बंद बयान कराया गया है।
सेठ ने बताया कि आरोपी राजू गौतम को आज शाम उसके घर से गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि भतीजी के छत पर जाकर आरोपी पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुका था जिसकी शिकायत किशोरी ने परिजनों से की थी। पारिवारिक मामला होने के चलते परिजनों ने राजू के परिजनों को अवगत कराया था, लेकिन 11 जुलाई की रात राजू गौतम फिर उसकी छत पर गया और उसके साथ बलात्कार किया।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन

Facebook


