MLA Anupama Jaiswal Video: पुतला दहन कार्यक्रम में आग की चपेट में आई ये महिला विधायक, झुलस गया चेहरा, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल

MLA Anupama Jaiswal Video: सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की लपटों की चपेट में आ गई। इस हादसे में विधायक जायसवाल का चेहरा झुलस गया है।

MLA Anupama Jaiswal Video: पुतला दहन कार्यक्रम में आग की चपेट में आई ये महिला विधायक, झुलस गया चेहरा, आनन-फानन में ले जाया गया अस्पताल

MLA Anupama Jaiswal Video/Image Credit: X Handle

Modified Date: April 25, 2026 / 05:43 pm IST
Published Date: April 25, 2026 5:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पुतला विधायक अनुपमा जायसवाल आग की लपटों की चपेट में आ गई।
  • इस हादसे में विधायक जायसवाल का चेहरा झुलस गया है।
  • विधायक का चेहरा झुलसते ही मौके पर हड़कंप मच गया।

MLA Anupama Jaiswal Video: बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान हादसा हो गया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अनुपमा जायसवाल आग की लपटों की चपेट में आ गई। इस हादसे में विधायक जायसवाल का चेहरा झुलस गया है। विधायक का चेहरा झुलसते ही मौके पर हड़कंप मच गया। डीएम अक्षय त्रिपाठी एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौके पहुंच गए। विधायक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां से लखनऊ रेफर किया गया है।

विधायक जायसवाल को रेफर किया गया लखनऊ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भाजपा महिला मोर्चा ने पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी थे। महिलाएं पुतला लेकर डीएम कार्यालय की ओर चलीं। नारेबाजी की। चौराहे पर दहन करते समय विधायक का चेहरा झुलस गया। वहां हड़कम्प मच गया। लोगों ने पानी से किसी तरह आग को बुझाया और चेहरे पर राहत दी। (MLA Anupama Jaiswal Video) उसके बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। इस मौके पर सांसद डॉ.आनंद गोंड भी थे।


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.