बुलंदशहर में दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर पेड़ पर चढ़ा बंदर

Ads

बुलंदशहर में दो लाख रुपये से भरा बैग छीन कर पेड़ पर चढ़ा बंदर

  •  
  • Publish Date - May 31, 2026 / 06:34 PM IST,
    Updated On - May 31, 2026 / 06:34 PM IST

बुलंदशहर (उप्र), 31 मई (भाषा) बुलंदशहर जिले में हुई एक अजीबो गरीब घटना में कचहरी परिसर में एक बंदर स्टांप खरीदने आए एक व्यक्ति का दो लाख रुपये से भरा बैग झपटकर पेड़ पर चढ़ गया।

कुछ ही देर बाद बंदर ने बैग फाड़ दिया और उसमें रखे सारे करेंसी नोट नीचे गिरने लगे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने जमीन पर बिखरे नोट इकट्ठा करके उस व्यक्ति को लौटा दिये।

अधिवक्ता सोहनपाल ने रविवार को बताया कि रवीन्द्र नामक व्यक्ति अपने साथी आमिर के साथ शनिवार को स्टांप खरीदने के लिए बैग में दो लाख रुपये लेकर कचहरी आया था। इसी बीच, एक बंदर झपट्टा मारकर रुपये से भरा बैग छीनकर पेड़ की टहनी पर बैठ गया।

उन्होंने बताया कि बंदर ने पेड़ पर बैठकर बैग को फाड़ दिया और उसमें रखे नोटों को बाहर फेंकने लगा।

अधिवक्ता ने बताया कि आसपास मौजूद लोगों ने नीचे गिरे नोटों को इकट्ठा करके रवीन्द्र को लौटा दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में रवीन्द्र को कोई वित्तीय नुकसान होने की खबर नहीं है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब