Ghaziabad Crime News/Image Credit: IBC24 File
Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या के मामले में उनके एक साथी एथलीट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के पैरा एथलीट चिराग त्यागी (24) की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने पैरा एथलीट यश खटीक को गिरफ्तार किया है। चिराग का शव साई उपवन के पास मिला था। मुरादनगर के बसंतपुर सेठली गांव के निवासी चिराग त्यागी किसान मनोज त्यागी के इकलौते बेटे थे।
परिवार के मुताबिक, चिराग हाल में पुणे के प्रशिक्षण शिविर से लौटे थे। वह 29 मई को दिल्ली पहुंचे थे और उनके परिवार की शनिवार सुबह उनसे आखिरी बार बात हुई थी। (Ghaziabad Crime News) परिवार के अनुसार, तब चिराग ने बताया था कि वह दोपहर तक घर पहुंच जाएंगे लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और बाद में उन्हें पुलिस से उनकी हत्या की जानकारी मिली।
Ghaziabad Crime News: शहर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धवल जायसवाल ने बताया कि शव और घटनास्थल से मिले सबूतों से साफ है कि चिराग की गोली मारकर हत्या की गई। (Ghaziabad Crime News)उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में शनिवार शाम यश खटीक को हिरासत में लिया। यश भी पैरा एथलीट है और पहले चिराग के साथ प्रशिक्षण ले चुका है।
पुलिस के मुताबिक जांच में सामने आया कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान चिराग ने यश के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद यश की पात्रता रद्द हो गई थी और इसी से नाराज होकर यश ने बदले की भावना से हत्या की। पुलिस के मुताबिक, यश ने चिराग को पिस्तौल से गोली मारने की बात पूछताछ में कबूल कर ली है। (Ghaziabad Crime News) पुलिस के दल हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि कानूनी कार्रवाई जारी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-