बुलंदशहर, 29 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को एक युवक और नाबालिग लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने बताया 27 मई को डिबाई थाने में कपिल कुमार नाम के व्यक्ति ने गगन (22) नाम के युवक पर उसकी नाबालिग बहन को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी।
अधिकारी ने बताया कि नरौरा थाना क्षेत्र के पिलखना गांव में पेड़ पर लटके मिले शवों की सूचना मिली, जिनकी शिनाख्त गगन व नाबालिग लड़की के रुप में हुई।
उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजावाया गया।
अधिकारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि घटना दो दिन पहली की है।
जैन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
भाषा संजफर रवि कांत जितेंद्र
जितेंद्र