पीलीभीत में घरेलू कलह के बाद मां-बेटी ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत

Ads

पीलीभीत में घरेलू कलह के बाद मां-बेटी ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 01:02 AM IST

पीलीभीत (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र में कथित तौर पर घरेलू कलह के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला और उसकी बेटी की शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के पति ओमप्रकाश को हिरासत में लिया गया है।

सुनगढ़ी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नरेश त्यागी ने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी महेश्वरी (32) और उनकी नाबालिग बेटी दिव्यांशी (17) ने एक जुलाई को कथित तौर पर घर में हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही परिजनों और पड़ोसियों ने दोनों को गंभीर हालत में उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में जहर फैल जाने से शुक्रवार शाम उनकी हालत बिगड़ गई और दोनों की मौत हो गई।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मामले के बारे में पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ जारी है।

भाषा सं आनन्द अमित

अमित

शीर्ष 5 समाचार