उप्र : पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Ads

उप्र : पीलीभीत में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 12, 2026 / 04:26 PM IST,
    Updated On - August 12, 2026 / 04:26 PM IST

पीलीभीत, 12 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गजरौला क्षेत्र स्थित गढ़ा जंगल में ट्रक की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बुधवार को बताया कि मृतकों की पहचान विकास कुमार (23) और विशाल (26) के रूप में हुई है। दोनों जिले के माधोटांडा क्षेत्र के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसी आशंका है कि यह हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ। पुलिस ने टोल प्लाजा से ट्रकों की आवाजाही संबंधी जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला कि संबंधित ट्रक पीलीभीत से पूरनपुर की ओर गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत