कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

Ads

कार की टक्कर से मां-बेटी की मौत

  •  
  • Publish Date - April 6, 2022 / 04:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

मथुरा (उत्तर प्रदेश), छह अप्रैल (भाषा) मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार मां-बेटी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे बुलंदशहर के वैर कस्बा निवासी अरुण कुमार अपनी पत्नी कुसुम और बेटी कुमकुम के साथ मोटरसाइकिल से नोएडा से आगरा जा रहे थे।

उन्होंने बताया, “रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुसुम और कुमकुम की मौके पर ही मौत हो गयी।”

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अरुण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक कार्यवाही की है।

भाषा सं सलीम नोमान

नोमान