उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घरेलू कलह के कारण सास-बहू ने आत्महत्या का प्रयास किया
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घरेलू कलह के कारण सास-बहू ने आत्महत्या का प्रयास किया
बिजनौर (उप्र), 10 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बिजनौर में लंबे समय से घरेलू कलह के कारण एक महिला और उसकी पुत्रवधू ने आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (धामपुर) अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है।
स्योहारा थानाक्षेत्र के गल्लाखेडी़ गांव में मिथलेश (50) और उसकी पुत्रवधू दीपांशी (30) के बीच पिछले कुछ दिन से झगड़ा हो रहा था।
उन्होंने बताया कि बुधवार को बात बढ़ जाने पर दीपांशी ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली और मिथलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
दीपांशी को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और मिथलेश को बिजनौर के एक अस्पताल ले जाया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
भाषा सं राजेंद्र
जोहेब
जोहेब

Facebook


