लखनऊ में बहुमंजिला आवासीय इमारत गिरी : तीन लोगों के मरने की आशंका

Ads

लखनऊ में बहुमंजिला आवासीय इमारत गिरी : तीन लोगों के मरने की आशंका

  •  
  • Publish Date - January 24, 2023 / 08:14 PM IST,
    Updated On - January 24, 2023 / 08:14 PM IST

लखनऊ, 24 जनवरी (भाषा) प्रांतीय राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में मंगलवार शाम एक बहुमंजिला आवासीय इमारत ढह गई। इस हादसे में कम से कम तीन लोगों के मरने की आशंका है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र के वजीर हसन मार्ग पर मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत ढह गई।

पाठक ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ (की टीम) मौके पर पहुंच गई है। पुलिस जवान और दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं। अब तक तीन शव मिले हैं। हर हालत में हमारी कोशिश है कि हम अपने भाई-बहनों की जान बचाएं।’

उन्होंने बताया कि अभी कुछ और लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार से यह पूछे जाने पर कि क्या बहुमंजिला इमारत भूकंप के झटकों से गिरी, उन्होंने कहा, ”अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। मैं मौके पर पहुंच रहा हूं।”

भाषा सलीम अर्पणा

अर्पणा