प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग! रेल पटरी ​पर मिले दोनों के क्षत-विक्षत शव

देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती के क्षतविक्षत शव बरामद किये गये। Mutilated body of young woman recovered

प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने लगा दी छलांग! रेल पटरी ​पर मिले दोनों के क्षत-विक्षत शव

Mutilated body of young woman recovered:

Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: July 21, 2022 1:38 pm IST

Mutilated body of young woman recovered: देवरिया , 21 जुलाई । देवरिया जिले के सलेमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती के क्षतविक्षत शव बरामद किये गये।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि सलेमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बछउर गांव निवासी दीपक यादव (25) और उसी गांव की रहने वाली एक युवती के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम था। मंगलवार सुबह दोनों घर से कहीं चले गए थे।

read more: पहली बार जीपीएफ अदालत में सुनी जाएगी शासकीय कर्मचारियों की परेशानी, भविष्य निधि की समस्याओं का होगा निराकरण

Mutilated body of young woman recovered: उन्होंने बताया कि बुधवार को दोनों के क्षतविक्षत शव गोपालपुर गांव के पास रेल की पटरी पर पाये गये। आशंका है कि दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।

शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

read more: Agar Malwa में युवक पर जानलेवा हमला : Nupur Sharma का समर्थन करने पर धारदार हथियार से किया जख्मी…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com