मुजफ्फरनगर में लापता कार चालक का शव सहारनपुर में मिला, कार शामली से बरामद

Ads

मुजफ्फरनगर में लापता कार चालक का शव सहारनपुर में मिला, कार शामली से बरामद

  •  
  • Publish Date - October 19, 2025 / 11:24 AM IST,
    Updated On - October 19, 2025 / 11:24 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले से 12 दिन पहले लापता एक कार चालक का शव सहारनपुर से बरामद किया गया, जबकि उसकी कार शामली जिले में मिली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रविशंकर ने बताया कि जिले के छपार थाना क्षेत्र के खुड्डा गांव निवासी शोएब (22) का क्षत-विक्षत शव सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ में मिला, जबकि उसकी कार तीन दिन पहले शामली जिले में मिली थी।

उन्होंने बताया कि शोएब सात अक्टूबर से लापता था। उसके परिजनों ने छपार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शोएब की कार देवबंद के लिए किराए पर ली गई थी। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है।

कार चालक शोएब सात अक्टूबर को अपने गांव से बुकिंग पर देवबंद गया था, लेकिन वह घर नहीं लौटा। उसकी कार तीन दिन पहले शामली जिले में मिली थी।

भाषा सं आनन्द शोभना सुरभि

सुरभि