सफर के दौरान मुजफ्फरनगर में उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रवाना

Ads

सफर के दौरान मुजफ्फरनगर में उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली रवाना

  •  
  • Publish Date - June 17, 2026 / 10:00 AM IST,
    Updated On - June 17, 2026 / 10:00 AM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में उस वक्त तबीयत बिगड़ गई जब हरिद्वार से दिल्ली जा रही थीं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद उमा भारती के काफिले को मंगलवार शाम मंसूरपुर थाना क्षेत्र के सिंधावली गांव के पास एक पेट्रोल पंप के निकट रोका गया।

उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, जिसमें उनका रक्तचाप बढ़ा मिला और उनके पैर में सूजन भी थी।

तेवतिया ने बताया कि 67 वर्षीय उमा भारती को मौके पर ही प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सीय देखभाल मुहैया कराई गई, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली के लिए अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी।

भाषा सं जफर अमित खारी

खारी