उप्र : मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच शुरू

उप्र : मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच शुरू

उप्र : मुजफ्फरनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच शुरू
Modified Date: April 12, 2026 / 09:07 pm IST
Published Date: April 12, 2026 9:07 pm IST

मुजफ्फरनगर, 12 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शाहबुद्दीनपुर गांव में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आदित्य चौहान (24) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि युवक को गोली कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।

परिवार के सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक रूप से यह आशंका जताई जा रही है कि लाइसेंसी हथियार की सफाई के दौरान गलती से गोली चल गई, जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस ने हालांकि कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत


लेखक के बारे में