उप्र : मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Ads

उप्र : मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 12:34 AM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 12:34 AM IST

मुजफ्फरनगर, दो मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना क्षेत्र में शनिवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम खतौली-फलावड़ा मार्ग पर केलावड़ा गांव के पास हुई, जब ईंटों से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस हादसे में राजकुमार (55), उनकी पत्नी महेंद्री (53) और पुत्र सोनू सैनी (28) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) रूपाली राव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक घटना के बाद फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत